{"_id":"59fe12434f1c1bc1678b93bf","slug":"41509823043-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनौली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांगनौली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव के खूनी कांड के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे बरामद हुए हैं।
गांगनौली गांव में 19 अक्तूबर को दीपावली की रात में सतपाल और सुंदर की गोली मारकर हत्या की। छह अन्य लोग गोली और भाला लगने से घायल हुए थे। मृतक के परिजनों ने कुएं की जमीन को लेकर खून-खराबा करने का आरोप लगाकर पड़ोस के ही दीपक और उसके तीन बेटे राहुल, अंशुल, अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । परिजन पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दबाव बना रहे हैं। इसके चलते पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी राहुल और अंशुल को गांगनौली गांव के ही जंगल से शुक्रवार की रात में गिरफ्तार किया। दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे बरामद हुए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेजा। केस के दो आरोपी दीपक और अजय पहले ही जेल जा चुके हैं।