{"_id":"59c80a8d4f1c1b2a688b6453","slug":"41506282125-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व फौजी ने शराब के नशें में घर में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व फौजी ने शराब के नशें में घर में लगाई आग
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बिनौली रोड से सटी शिव विहार कॉलोनी में एक भूतपूर्व फौजी ने शराब के नशे में अपने ही घर में आग लगा ली। इस दौरान फौजी की पत्नी और दो बच्चों घर से भाग कर जान बचाई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। बाद में पुलिस फौजी को कोतवाली ले जाने लगी तो उसने पुलिस के साथ भी हाथापाई कर। सख्ती कर पुलिस उसे जीप में बैठाकर कोतवाली ले गई।
अमरपाल फौजी पुत्र ईश्वर सिंह सिरसली गांव का रहने वाला है। फौज से रिटायर होने पर वह शिव विहार कॉलोनी में मकान बनाकर पत्नी सीमा और दो बच्चों के साथ रह रहा है। रविवार को दोपहर के समय उसने अत्यधिक शराब पी ली और पत्नी से भिड़ गया और कहा मै घर में आग लगाऊंगा। यह कहते-कहते उसने घर में मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इस दौरान उसकी पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर भाग निकली और फौजी बाहरी कमरे में मुख्य द्वार का गेट बंद कर गाली देता रहा। मकान में उठे धुएं को देखकर कॉलोनी के काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को भी बुरा भला और कहा मेरा सामान है मै इसे जलाऊंगा। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक घर का सारा समान आग की भेंट चढ़ चुका था। बाद में पुलिस फौजी को अपने साथ ले जाने लगी तो वह पुलिस से भिड़ गया और हाथापाई करने लगा। पुलिस ने सख्ती कर उसे जबरदस्ती जीप में बैठाया और कोतवाली ले आई।
भूतपूर्व फौजी ने सबको सुनाईं गालियां
बड़ौत। एक घंटे तक मकान में आग जलती रही, लेकिन किसी मोहल्ले वाले ने वहां तक जाने की हिम्मत नहीं जुटाई, क्योंकि जो भी जाता फौजी उसे गालियां दे देता। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने साहस जुटाया और कुंडी खुलवाकर स्वयं आग बुझाने का काम किया। इस दौरान मोहल्ले के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए।