{"_id":"59b04eaa4f1c1bf17f8b47ad","slug":"41504726698-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में खुलासा नहीं तो एसपी दफ्तर पर धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन में खुलासा नहीं तो एसपी दफ्तर पर धरना
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। लहचौड़ा गांव में दो दिन पहले दंपति से हुई लूटपाट के केस का खुलासा नहीं होने पर पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा यदि दो दिन में केस का खुलासा नहीं हुआ तो ब्राह्मण समाज डीएम और एसपी दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगा।
पंचायत में शामिल लोगों ने कहा सोमवार में गांव लहचौड़ा निवासी मोनू अपनी पत्नी सीमा के साथ खेकड़ा से बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सरकारी नलकूप के पास बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट की । उन्होंने कहा पुलिस की लापरवाही के कारण क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं हो रही है। लूट के बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर 30-40 बार कॉल की, लेकिन फोन रिसीव तक नहीं हुआ। ग्रामीणों ने रास्ते में खड़ी 100 डायन को वारदात की जानकारी दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस अभी तक इस केस में खाली हाथ है। उन्होंने कहा यदि दो दिन में केस का खुलासा नहीं किया तो ब्राह्मण समाज के लोग डीएम और एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेेंगे। इसमें मास्टर ओमकार, मास्टर रामबीर शर्मा, मास्टर आत्माराम, चमनलाल, अजय सिंह, शिवलाल, बालकिशन आदि रहे। उधर, चांदीनगर थाना पुलिस ने कहा लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।