फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डेढ़ माह से अपहृत किशोरी बरामद नहीं

डेढ़ माह से अपहृत किशोरी बरामद नहीं

Fri, 25 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह से अपहृत किशोरी बरामद नहीं
बागपत। जिमाना गांव के व्यक्ति का कहना है कि नौ जुलाई को उसकी बेटी का दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। आरोपियों के खिलाफ रमाला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। पकड़वाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर शिकायत की है।
विज्ञापन


अवैध शराब ब्रिकी पर लगे रोक
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी राजवीर, विनोद, मनीष और अन्य लोगों ने अफसरों को दिए शिकायत पत्र में बताया कस्बा में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। शराब बेचने में महिलाएं भी शामिल हैं। इसका युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने शराब की अवैध ब्रिकी पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से की मांग
बागपत। दाहा गांव में विवाहिता शाहिस्ता की मौत के मामले में उसके मायके वाले एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका कहना है कि शाहिस्ता की ससुरालियों ने हत्या की है। कई आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान फीमुद्दीन, सोमीन, शहजाद, रेशमा, साजिद, नफीस, जाकिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed