{"_id":"5995ed1a4f1c1b09208b471b","slug":"41502997786-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में किशोरी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में किशोरी लापता
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में किशोरी लापता
बागपत। शहर की माता कॉलोनी निवासी महिला का कहना है कि उसकी बेटी बुधवार को घर पर अकेली थी। वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। तलाश करने के बाद पता चला कि उसे पड़ोस का ही युवक अपहरण करके ले गया है। जानकारी करने पर आरोपी युवक के परिजनों ने उसे परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के परिवार के एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
कोर्ट की अनुमति पर प्रेमी के साथ गई युवती
बागपत। पाबला-बेगमाबाद गांव की युवती करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गायब हो गई थी। परिजनों ने गांव फिटकरी के युवक पर अपहरण करके ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन पूर्व युवती खुद ही कोतवाली पहुुंच गई थी। पुलिस ने उसका पहले अस्पताल में मेडिकल कराया। बाद में उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए। केस के विवेचक एसआई सुनील कुमार का कहना है कि लड़की बालिग है। उसने कोर्ट में बयान दिए कि वह अपनी मर्जी से गई थी। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। उसने युवक के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। कोर्ट की अनुमति मिलने पर युवती प्रेमी के साथ चली गई।
पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म
की कोशिश का आरोप
बागपत। छपरौली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 12 अगस्त की शाम घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का युवक दीवार कूदकर मकान में घुस आया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसके चिल्लाने पर उसके माता-पिता आ गए। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। बाद में वह फरार हो गया।