फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फर्नीचर व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी

फर्नीचर व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी

Tue, 07 May 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
फर्नीचर व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी
बड़ौत/दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव के फर्नीचर व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात ने मोबाइल पर रंगदारी मांगी और नहीं देने पर मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार भयभीत है। व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी राहुल ने बताया कि वह बड़ौत में फर्नीचर बनाने का काम करता है। उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक का फोन आया। उसने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी तो परिवार समेत जान से मार देंगे। इतना ही नहीं नरेला में प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यापारी के भाई को भी फोन कर मारने की धमकी दी जा रही है। दोनों को एक ही मोबाइल नंबर से फोन किया जाता है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार भयभीत है। पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उसे सर्विलांस पर लगा दिया गया है। व्यापारी के परिवार की सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed