{"_id":"5cd091b6bdec22076a49943f","slug":"31557172662-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय नहीं मिला तो परिवार बड़ौत से पलायन करने को होगा मजबूर एक परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
न्याय नहीं मिला तो परिवार बड़ौत से पलायन करने को होगा मजबूर एक परिवार
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर के एक परिवार के सदस्यों ने बेटे के ससुर पर रंजिश में झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने और जान माल की क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होेंने कहा पुलिस ने परिवार को न्याय नहीं दिलाया परिवार के सदस्य मजबूर होकर बड़ौत से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।
कला बाजार बड़ौत निवासी धर्म प्रकाश वर्मा पुत्र स्वर्गीय रामानंद वर्मा, सुनीता वर्मा पत्नी धर्म प्रकाश, शक्ति वर्मा पुत्र धर्म प्रकाश ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक उप्र को भेजे पत्र में बताया कि उनके बेटे के ससुर से उनका काफी दिन से विवाद चल रहा है और कुछ विरोधी लोग उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश कर रहे हैं। 26 मार्च की रात्रि में 12 बजे दिल्ली पुलिस के एएसआई व एक कांस्टेबल से मिलीभगत करके उन लोगों ने उनके घर फर्जी तौर पर एक अभियुक्त को भेजा कि यहां उन्होंने चोरी का सामान खरीदा है। उनके साथ बड़ौत के एसआई भी साथ थे और वे जबरन धर्म प्रकाश वर्मा व उसके बेटे शक्ति को गाड़ी में डालकर ले गए। दिल्ली ले जाकर जब उन्होंने अपनी हकीकत वहां के अधिकारियों को बताई तो उन्हें छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद से पूरा परिवार भयभीत है और वे मानसिक, आर्थिक व शारीरिक रूप से उनका उत्पीड़न किया। किसी तरह वे उनकी संपत्ति पर भी झूठे हथकंडे अपनाकर उन्हें व उनके परिवार को प्रताड़ित करा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि वे इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर ऐसी साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें, नहीं तो वे बड़ौत से पलायन करने को मजबूर होंगे और न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे।