फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जंगली शूकर ने खेत में किसान पर हमला किया

जंगली शूकर ने खेत में किसान पर हमला किया

Mon, 06 May 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
जंगली शूकर ने खेत में किसान पर हमला किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली गांव में शनिवार को रात के समय खेत में काम कर रहे एक किसान पर जंगली शूकरों ने हमला बोलकर घायल कर दिया, जबकि वहां पर मौजूद अन्य किसानों ने वहां से भाग कर जान बचाई।

जंगली शूकरों के हमले से घायल किसान संदीप बड़ौली गांव का रहने वाला है। शनिवार की रात्रि में वह खेत में काम कर रहा था। तभी कहीं से जंगली शूकरों का एक झुंड वहां आया और उस पर हमला बोल दिया। जबकि पास में ही काम कर रहे अन्य किसानों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर अन्य किसान लाठी-डंडे लेकर जब तक वहां पहुंचे तो शूकरों का झुंड वहां से जा चुका था। बाद में घायल को गांव के की एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। किसानों ने कहा आए दिन जंगली शूकरों और आवारा पशुओं का आतंक बढ़ रहा है, खेतों को नुकसान पहुंचाने के अलावा अब उन्होंने खेतों में काम कर रहे किसानों पर भी हमला बोलना शुरू कर दिया है। इससे पूर्व भी गांव के कई लोगों पर हमला बोला जा चुका है। उन्होंने वन विभाग अधिकारियों से जंगली पशुओं पकड़ने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी मदनपाल का कहना था कि उनके पास कोई टीम नहीं है, इस कारण जंगली पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाना संभव नहीं है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed