{"_id":"5cbf6f2fbdec2213f52b9d13","slug":"31556049711-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैंसर पीड़ित ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर कासिमपुर खेड़ी स्टेशन के पास कैंसर से पीड़ित 60 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई करने के लिए इंकार कर दिया। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
किशनपुर बराल गांव निवासी देशपाल (60) अविवाहित था। लीवर में कैंसर के कारण दो माह से बीमार चल रहा था। भाई हरपाल ने बताया कि सोमवार की रात वह घर से अचानक लापता हो गया। उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह उसका शव दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटा मिला। उसने बताया कि कैंसर की बीमारी के चलते उसने ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस से कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि मृतक कैंसर से पीड़ित था। परिजनों ने लिखित में दिया है कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। परिजनों को शव सौंप दिया।