फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गिरफ्तारी की मांग, आरोपियों पर धमकी देने का आरोप

गिरफ्तारी की मांग, आरोपियों पर धमकी देने का आरोप

Wed, 24 Apr 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग, आरोपियों पर धमकी देने का आरोप
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के हसनुपर मसूरी गांव में भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहे ग्राम प्रधान समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने एएसपी का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को हसनपुर मसूरी गांव के काफी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग एसपी दफ्तर पहुंचे और उन्होंने एएसपी का घेराव किया। ग्रामीणों ने एएसपी को बताया कि 16 अप्रैल को भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र जाटव पुत्र श्रीचंद को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घायल के बेटे संजय ने ग्राम प्रधान कल्लू उर्फ नवीन सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नूरपुर मजबिदा के पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे ग्राम प्रधान समेत अन्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। इस घटना में प्रधान के अलावा जोगिंद्र, सुनील व जयराम भी शामिल रहे, लेकिन पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। आरोपी लगाकर फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ग्राम प्रधान ने 1.87 लाख रुपये की सुपारी देकर हमला कराया। उन्होंने पुलिस पर नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। सीओ खेकड़ा पर भी आरोप लगाए। एएसपी से कार्रवाई की मांग की। एएसपी रणविजय सिंह ने कहा कि निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस किसी के दबाव में काम नहीं कर रही। इनमें भंवर सिंह, पम्पी, अजीत, कंवर पाल, बबलू, रविंद्र, ज्ञानी, धनपाल, जयभगवान, रमेश, सुरेश, दुलारी, रामेश्वरी, सुधा और चमन कली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed