{"_id":"5c86b687bdec22143556595e","slug":"31552332423-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने कंपनी के औजार और पुर्जे बेचे, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने कंपनी के औजार और पुर्जे बेचे, तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
धनौरा सिल्वरनगर के चार युवकों ने श्रीनगर के उरी क्षेत्र में काम कर रही पुल बनाने वाली कंपनी के औजार, मशीनें, पुर्जे आदि सहित हजारों का सामान बेच दिया। कंपनी संचालक ने बिनौली आकर थाने में तहरीर दी।
जम्मू कश्मीर के जनपद कठुवा निवासी कुलवंत सिंह खजूरिया की पुल निर्माण की कंपनी है। जिसका इस समय उरी क्षेत्र में रेड ब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लेबर के ठेका सहारनपुर जनपद के दयालपुर निवासी दिलदार को दे रखा है। ठेकेदार ने धनौरा सिल्वरनगर के छह श्रमिक काम पर लगा रखे थे। कंपनी मालिक ने तो ठेकेदार को भुगतान क्रम से देना जारी रखा, लेकिन ठेकेदार ने श्रमिकों की मजदूरी नहीं दी। इसके चलते इन श्रमिकों ने करीब तीन लाख के औजार, ड्रिल मशीन एवं कई कलपुर्जे चोरी कर बेच दिए और वहां से भाग आए। कंपनी संचालक ने सोमवार को बिनौली थाने में आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।