{"_id":"5c8416e2bdec221469615507","slug":"31552160482-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट मोहल्ले में ऊर्जा निगम की टीम से उलझे कुछ लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पठानकोट मोहल्ले में ऊर्जा निगम की टीम से उलझे कुछ लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर में पठानकोट मोहल्ले में शनिवार को चेकिंग के दौरान पावर कारपोरेशन की टीम से कुछ लोग उलझ गए। इससे क्षेत्र में हंगामा हो गया। सूचना पर एसडीओ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने तो मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस को अपनी तरफ देखकर हंगामा कर रहे लोग भाग गए। बाद मेें टीम ने चेेकिंग कर 20 बकायादारों के कनेक्शन काटे और चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
शनिवार को राजस्व वसूली को लेकर पावर कारपोरेशन की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। टीम ने जैसे ही पठानकोट मोहल्ले पर चेकिंग अभियान चलाया तो कुछ लोगों ने अभियान को बंद कराने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया और टीम के साथ नोकझोंक शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर एसडीओ विकास अहलावत व अवर अभियंता रवि प्रताप मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया, जब लोग नहीं मारे तो एसडीओ विकास अहलावत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोग मौके से भाग निकले। बाद में टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 20 बकायादारों के कनेक्शन काटकर चार लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।