{"_id":"5c477397bdec2217fb330b2f","slug":"31548186519-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स के मकानों में चोरी की वारदात का खुलासा नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टाफ नर्स के मकानों में चोरी की वारदात का खुलासा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में दो स्टाफ नर्स के मकानों में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारियों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जल्दी ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
जिला अस्पताल में तैनात डॉ. अंजू बाला के नेतृत्व में स्टाफ नर्स, फार्मेसिस्ट सहित अन्य कर्मचारी एसपी से मिले। उन्होंने एसपी को बताया कि स्टाफ नर्स मीनाक्षी मोघ और रीतू तोमर जिला अस्पताल के आवासीय मकानों में रहती है। 16 जनवरी को मीनाक्षी ड्यूटी पर चली गई थी। रीतू तोमर मकान पर ताला लगाकर छुट्टी लेकर घर गई हुई थी। दिन दहाड़े चोर दोनों मकानों के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात सहित आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया तो एसपी दफ्तर पर धरना शुरू करेंगे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जल्दी ही खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ. अरुण कुमार, स्टाफ नर्स मीनाक्षी, रीतू तोमर, फार्मेसिस्ट मुकेश गिरी, शुभम, मीना त्यागी, प्रमोद कुमार आदि रहे।