फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईट भट्ठे के मुनीम से लूटपाट

ईट भट्ठे के मुनीम से लूटपाट

Thu, 06 Dec 2018 01:39 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
ईट भट्ठे के  मुनीम से लूटपाट
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में रोडवेज डिपो के पास बड़ौत से खाना खाकर बाइक से बड़ौली गांव स्थित भट्ठे पर जा रहे मुनीम को तमंचे के बल पर रोक कर तीन युवकों ने 40 हजार की नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। बाद में बाइक जंगल में छोड़कर भाग। पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

बिजेंद्र सुन्हेंडा गांव का रहने वाला है। वह बड़ौली गांव के पास एएनएफ भट्ठे का मुनीम है। वह मंगलवार की रात में भट्ठे से बाइक पर सवार होकर बड़ौत होटल पर खाना खाने आया। जब वह खाना खाकर लौट रहा था तो बड़ौत रोडवेज डिपो के पास तीन युवक मिले और उन्होंने तमंचों के बल पर मुंशी को रोका और उससे 40 हजार की नगदी, मोबाइल लूट लिया। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने भागे युवकों की तलाश की तो पुलिस को बाइक जंगल में खड़ी मिली, लेकिन युवकों का पता नहीं लग सका है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने कहा अभी मामला स्पष्ट नहीं है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed