फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आजादनगर में टेंपो बाइक सवार से टकराया

आजादनगर में टेंपो बाइक सवार से टकराया

Mon, 12 Nov 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
आजादनगर में टेंपो बाइक सवार से टकराया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आजाद नगर में शनिवार की रात में टेंपो बाइक सवार से टकरा गया। इसके बाद दो पक्ष के लोगों में लाठी डंडे और पत्थर चले। इस दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़कर कोतवाली ले आई। इस मामले को कई लोगों को मामूली चोटें आई, लेकिन इस मामले में समझौते की बात चल रही है। इस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

शनिवार की रात में रामधन पक्ष का एक युवक अपना टेंपो लेकर आ रहा था तो वह दूसरे पक्ष के रमेश परिवार के युवक की बाइक से टकरा गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई। देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर भी चले। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर फायरिंग भी हुई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। रविवार की सुबह दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को मामूली चोटें आई है। रविवार को देर शाम तक गणमान्य लोगों की मध्यस्थता के कारण दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है, इस कारण दिनभर थाने भीड़ रही। दोनों पक्षों में समझौते के बात चलने के कारण पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed