{"_id":"5ba15901867a557fe1121d67","slug":"31537300737-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के युवकों ने की थी घिटौरा में फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजियाबाद के युवकों ने की थी घिटौरा में फायरिंग
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। घिटौरा गांव में शनिवार रात मकान पर हुई 50 राउंड फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया। रास्ते से बाइक हटाने को लेकर पांच-छह युवकों ने गोलियां बरसाई थी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में नामजद तीन आरोपी अभी फरार है।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि 15 सितंबर की रात घिटौरा गांव में रणवीर उर्फ पप्पू पुत्र रतिराम व संदीप उर्फ कल्लू पुत्र सुरेंद्र के घर में घुसकर पांच-छह युवकों ने हथियारों से 50 राउंड फायर किए थे। परिवार के लोगों ने किसी तरह कमरे के अंदर छिप कर जान बचाई थी। इस मामले में रणवीर ने अंकित पुत्र राजू, बब्बल पुत्र संतराम, राजू पहलवान पुत्र कुंदन निवासी घिटौरा, हरेंद्र व जितेंद्र पुत्र तेजपाल गुर्जर निवासी खरखड़ी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद व अन्य अज्ञात के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी जितेंद्र व बब्बल को घिटौरा रेलवे अंडर पास के पास मंडोला मार्ग से गिरफ्तार किया।
रास्ते से नहीं हटाई बाइक इसलिए की फायरिंग
बागपत। आरोपी जितेंद्र ने पूछताछ में बताया कि 15 सितंबर की रात वह अपनी पत्नी को कार में लेकर घिटौरा से अपने गांव खडख़ड़ी जा रहा था। घिटौरा गांव में चौक पर कल्लू व उसके तीन साथी रास्ते में बाइक खड़ी करके खड़े थे। उसने उन्हे बाइक हटाने को कहा तो उन्होने उसके साथी गाली गलौज की। इसके बाद वह पत्नी को लेकर चला गया। पत्नी को घर छोड़कर अपने साथियों के साथ कल्लू के मकान पर पहुंचे और गोलियां चलाई।
विज्ञापन
मौके से बरामद किए 35 खोखे
बागपत। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर व 32 बोर के 35 खोखे भी बरामद किए थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस व 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी तीन आरोपी फरार हैं।
खड़खड़ी की प्रधान के बेटे हैं हरेंद्र व जितेंद्र
बागपत। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपी हरेंद्र गुर्जर गाजियाबाद जनपद के खड़खड़ी गांव की प्रधान का बेटा है। हरेंद्र व जितेंद्र दोनों सगे भाई हैं। दोनों की शादी घिटौरा गांव में दो सगी बहनों से हुई है। आरोपी बब्बल दोनों की पत्नी का रिश्ते में भाई लगता है। हरेंद्र का नाम खड़खड़ी में अलग-अलग 10-12 मुकदमे भी दर्ज हैं।
दहशत फैलाने के उद्देश्य से की थी फायरिंग
बागपत। पकड़े गए आरोपी जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने घिटौरा में दहशत फैलाने के उद्देश्य से मकान पर फायरिंग की थी। उन्हें किसी की जान नहीं लेनी थी। उसने लोनी से 32 बोर की पिस्टल पांच हजार रुपये में खरीदी थी। अन्य हथियार भी लोनी से ही खरीदे गए हैं। लोनी में अवैध हथियारों की खरीद फिरोख्त का धंधा बड़े स्तर पर चल रहा है। यहां से देशी तमंचे से लेकर मुंगेर मेड की पिस्टल तक मिल जाती है।