{"_id":"5b8300e242c792463f79478a","slug":"31535312098-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को नहीं पता कहां छिप है जावेद रटौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को नहीं पता कहां छिप है जावेद रटौल
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कचहरी परिसर से दो माह पहले पेशी के दौरान फरार हुए 25 हजार के ईनामी कुख्यात जावेद रटौल पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। वह किसी भी समय बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। बदमाश की भागने में मदद करने वाली महिलाओं का भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की एक टीम जावेद की तलाश में लगी हुई है।
कचहरी में पेशी के दौरान कुख्यात बदमाश जावेद 27 जून को रटौल पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। उसे जिला कारागार से न्यायालय में हत्या के मामले में पुलिस पेशी पर लेकर आई थी। तीन महिलाओं के साथ वह बुर्के में कचहरी से बाहर निकला। दो माह बाद भी पुलिस जावेद का पता नहीं लगा पाई। पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी में लगातार दबिशें दे रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एक माह पूर्व राजस्थान के रेवाड़ी में उसकी लोकेशन मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से भाग निकला था। पुलिस सर्विलांस के सहारे जावेद में ढूंढने में लगी हुई है। एसपी जयप्रकाश ने जावेद पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया हुआ है और ईनामी राशि 50 हजार रुपये किए जाने की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेज रखी है। जावेद के न पकड़े जाने से हाजी अफसार हत्याकांड के गवाहों को भी जान का खतरा बना हुआ है। वह किसी भी समय बड़ी वारदात कर सकता है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस की एक टीम जावेद की तलाश में लगी हुई है, उसे जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।