फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बजरंगी के साथ आखिरी रात बिताने वाले विक्की सुन्हैड़ा से दस बार पूछताछ

बजरंगी के साथ आखिरी रात बिताने वाले विक्की सुन्हैड़ा से दस बार पूछताछ

Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
बजरंगी के साथ आखिरी रात बिताने वाले विक्की सुन्हैड़ा से दस बार पूछताछ
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस और जांच टीम अभी तक विक्की सुन्हैडा से दस बार पूछताछ कर चुकी है। बजरंगी के साथ बैरक में आखिरी रात बिताने वाले सुन्हैडा ने कहा कि उसका एक ही बयान है कि वारदात के वक्त वह बैरक के शौचालय में था। राठी और बजरंगी बाहर थे, इसके बाद गोली चलने की आवाजें आईं। इसके अलावा वह कुछ नहीं जानता। विक्की ने अपनी जान का खतरा भी बताया है।
विज्ञापन

जिला कारागार में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से बागपत न्यायालय में चौकसी बढ़ा दी। बुधवार को जेल से नीटू काठा हत्याकांड के आरोपी विक्की सुन्हैड़ा को पुलिस घेरे के बीच एडीजे स्पेशल एससी/एसटी कार्ट में पेशी पर लाया गया। हवालात से कोर्ट में जाते समय विक्की सुन्हैड़ा ने बताया कि माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या सुनील राठी ने की है। इस हत्याकांड में उससे अभी तक पुलिस की अलग-अलग टीमें 10 बार पूछताछ कर चुकी है, जबकि इसमें उसका कोई हाथ नहीं है। उसने बजरंगी की हत्या होते नहीं देखा है। विक्की ने अपनी जान को खतरा बताया। जब उससे पूछा गया कि किससे जान का खतरा है तो उसने चुप्पी साध ली। कोर्ट में सुनवाई के बाद पुलिस उसे जेल लेकर चली गई। सुन्हैडा ने कहा उसका एक ही बयान है कि उसने हत्या होते नहीं देखी। जिस वक्त गोली चलने की आवाजें आई, वह बैरक के शौचालय में था।
विज्ञापन



बंदियों से पूछताछ जारी, नतीजा सिफर
बागपत। जिला कारागार में बंदियों के बयान लेने का सिलसिला जारी है, लेकिन अभी तक पुलिस को कारागार से कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगे हैं। अधिकतर बंदियों का एक ही बयान है कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनीं, जबकि हत्या होते नहीं देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed