{"_id":"5b3a7e3b4f1c1be2568b4632","slug":"31530560059-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बैठे युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर बैठे युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शताब्दी नगर में पुरानी रंजिश के चलते बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर बैठे युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की। एक गोली युवक के कंधे में लगी और वह गिर गया। बाद मेें बाइक सवार तमंचे लहराते हुए भाग गए। दिन दहाड़े गोली चलने की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग सहम गए।
घायल राहुल तोमर पुत्र विजयपाल तोमर देव नगर बड़ौत का रहने वाला है, वह देशखाप चौरासी के चौधरी सुरेंद्र तोमर का भतीजा है, वह सोमवार को दोपहर के समय शताब्दी नगर मेें अपने दूसरे मकान के बाहर बैठा हुआ था, तभी बाइक पर आए युवकों ने उसे पर तीन फायर किए। एक गोली उसके कंधे में लगी और वह घायल होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फल गई और बाइक पर सवार तीन लोग तमंचे लहराते हुए भाग निकले।
सूचना पर सीओ राजेश प्रताप मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। इस संबंध मेें देर रात राहुल ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि राहुल का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, इसे लेकर उन्होंने हमला किया है और पुलिस जांच कर रही है। वहीं देशखाप चौरासी के चौधरी सुरेंद्र तोमर ने बताया कि यह मामला आपसी हे, फैसला कराने का प्रयास किया जा रहा है।