{"_id":"5b0322f14f1c1bd6408b6cf9","slug":"31526932209-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शराब से लदा कैंटर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने शराब से लदा कैंटर पकड़ा
Updated Tue, 22 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यमुना के रास्ते अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही शराब से लदे कैंटर को पुलिस ने पक्का घाट के पास पकड़ कर शराब तस्कर बाप-बेटे को गिरफ्तार किया। कैंटर से 80 पेटी शराब की बरामद हुई है। पुलिस ने बाप-बेटे को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
यमुना नदी सूखते ही जनपद में शराब की तस्करी बढ़ गई है। हरियाणा से यमुना नदी के रास्ते ट्रकों में लाद कर भारी मात्रा में अवैध शराब बागपत में सप्लाई की जा रही है। सोमवार की सुबह कोतवाली प्रभारी को सूचना मिली की कि हरियाणा की तरफ से शराब से लदा कैंटर यमुना नदी के रास्ते बागपत आ रहा है। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने पक्का घाट के पास कैंटर को रुकवा चेकिंग की तो उसने भारी भीड़ में शराब लदी हुई थी। पुलिस ने शराब तस्कर मेरठ निवासी सुक्खा सिंह पुत्र गुरनाम सिंह और उसका बेटा प्रिंस को गिरफ्तार किया है। कैंटर से 80 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
वहीं सोमवार को हवालात में बंद शराब तस्कर सुक्खा की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शराब न मिलने के कारण तस्कर की हालत बिगड़ी है। वह दिन-रात शराब पीता है। उपचार के बाद उसे फिर से हवालात में बंद किया।