{"_id":"5b01c48d4f1c1bda408b6cdc","slug":"31526842509-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में टीएसआई पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइन में टीएसआई पर हमला
Updated Mon, 21 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस लाइन में गाड़ी सीज करने के विरोध पर कार सवार चार युवकों ने यातायात पुलिस प्रभारी लोकेंद्र शर्मा पर हमला बोल दिया। उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी वर्दी तक फाड़ दी। शोर शराबा होने पर पुलिस कर्मी ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया। जबकि एक युवक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार को यातायात पुलिस प्रभारी लोकेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ गौरीपुर मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आया। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक नहीं रुका। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर सोनीपत मार्ग पर पकड़ लिया। चालक से ट्रक के कागज दिखाने को कहा, लेकिन चालक कागज नहीं दिखा पाया। टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने ट्रक को सीज कर परिवहन विभाग भेजा।
रविवार को दोपहर के समय टीएसआई पुलिस लाइन स्थित अपने कमरे में खाना खाने के लिए चले गए। आरोप है कि इसी समय स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर चार युवक आए और टीएसआई के कमरे में घुस गए। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल प्रहलाद कुमार ने उन्हें अंदर घुसने से मना किया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। टीएसआई के साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी वर्दी फाड़ दी। शोर मचाने पर पुलिस लाइन में मौजूद पुलिस कर्मियों ने हमलावरों को घेर लिया। युवक भागने लगे, लेकिन तीन आरोपियों को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। जबकि एक भाग निकला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।