{"_id":"5a47e7b74f1c1b6a118baeaa","slug":"31514661815-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स क्षेत्र में कई से लूटपाट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स क्षेत्र में कई से लूटपाट की
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। बाइक सवार तीन बदमाशों ने क्षेत्र में कहर बरपाया। कई लोगों से लूटपाट की। इससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
ग्वाली खेड़ा गांव निवासी आशीष बड़ौत से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही तितरौदा गांव के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसको रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर करीब दो हजार रुपये, बाइक, मोबाइल, घड़ी लूट लिए। उसको खेत में भेजकर बदमाश भाग गए। इसके बाद बाइक सवार तीनों बदमाशों ने बिलोचपुरा के जंगल में काम कर रहे पिता-पुत्री से लूटपाट की। लड़की से कुंडल व अन्य आभूषण लूटकर ले गए। इसके बाद बिनौली क्षेत्र में बदमाशों ने लूट में सफल न होने पर फायरिंग की। इससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो रही है। पीड़ित बाइक सवार ने सिंघावली अहीर थाना पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।