{"_id":"5a381a9d4f1c1b74698c2aa8","slug":"31513626269-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रमाला क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की और धमकी दी मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप की धारा में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद भी आरोपी परिवार को धमकी दे रहा है। इससे युवती का परिवार दहशत में था। उधर पुलिस उसको पकड़ने के प्रयास में थी। रमाला पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा पकड़े गए आरोपी युवक शहजाद को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
युवती का किया उत्पीड़न, मुकदमा
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कहा उसका कुछ लोग शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे वह परेशान हैं। उसकी तहरीर पर थाने में आरोपी सलमान, दिलशाद, खान और रूबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।