फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रालोद नेता के भतीजे ने रिटायर्ड दारोगा को धमकाया

रालोद नेता के भतीजे ने रिटायर्ड दारोगा को धमकाया

Wed, 15 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
रालोद नेता के भतीजे ने रिटायर्ड दारोगा को धमकाया
बागपत। रालोद नेता के भतीजे पर रिटायर दरोगा को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। दरोगा के पौत्र की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बागपत के बड़ौत रोड निवासी बीबीए के छात्र उज्ज्वल ने बताया कि उसके पिता वीरेंद्र कुमार की बड़ौत रोड पर बैटरी की दुकान है। 12 नवंबर को उनके पिता एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जनपद से बाहर थे। वह खुद दुकान पर बैठा था। शाम करीब साढ़े चार बजे दुकान पर बाघू गांव का युवक धीरज पुत्र वीर सैन अपने एक साथी के साथ दुकान पर आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। बैटरी को लेकर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर उसके दादा रणधीर सिंह दुकान पर पहुंचे। जो यूपी पुलिस से रिटायर दरोगा है। विरोध करने पर आरोपी ने दादा के साथ भी गाली-गलौज कर धमकी दी। उसकी तहरीर पर कोतवाली में धीरज और उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी जय प्रकाश ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed