{"_id":"5a04ac914f1c1b71548bbd6d","slug":"31510255761-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंबर से उठाया रवि, वकील से की गाली-गलोज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैंबर से उठाया रवि, वकील से की गाली-गलोज
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा पुलिस ने रवि को एक अधिवक्ता के चैंबर से उठाया है। इस दौरान पुलिस वालों ने अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज की। इसके विरोध में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने एसपी से शिकायत की है।
एसोसिएशन के महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में अधिवक्ता बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने एसपी को बताया बुधवार को शाम के समय अधिवक्ता विजय तोमर के चेंबर पर बावली गांव का रवि बैठा हुआ था। तभी सादी वर्दी में पुलिस वाले वहां पहुंचे और रवि को जबरदस्ती उठाकर ले आए। विरोध करने पर आरोपी पुलिस वालों ने अधिवक्ता के साथ भी गाली-गलौज की। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की निंदा की और सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। उन्होंने एसपी से शिकायत की। अधिवक्ता शशिकांत वत्स, महिपाल सिंह, नीरज सिंह, नरेंद्र पंवार बली, मनोज चौहान, अमित तंवर, महकार सिंह भाटी, आजाद धामा, हरेंद्र तोमर, मनीष विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र काठा, नईम राजपूत, संजय पंवार, राकेश धामा, सोनिया फौजदार मौजूद रही। एसपी जय प्रकाश ने आश्वासन दिया कि अधिवक्ता परिसर से किसी भी अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।