{"_id":"59f77e9e4f1c1b6f548b9ff5","slug":"31509392030-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में बाधक बनने पर की थी किसान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध में बाधक बनने पर की थी किसान की हत्या
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। गुराना गांव में दो दिन पहले की गई डेयरी पर दूध सप्लाई करने जा रहे जितेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि महिला से अवैध संबंध में बाधक बनने और प्लाट के विवाद में सीआरपीएफ के जवान ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर हत्या की । पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है। सिपाही समेत दो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनको पकड़ने में जुटी है।
एसपी जय प्रकाश ने बताया कि किसान जितेंद्र की हत्या के मामले में प्रकाश में आए पांच आरोपियों को बड़ौत पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिल्ली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजू पहलवान, मोनू और उदयवीर पुत्र हरबीर, अमित उर्फ कल्लू पुत्र सुधीर निवासी गुराना, छोटू पुत्र मोनू निवासी भोजपुरा (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। आरोपी अमित बीए का छात्र है। आरोपी छोटी गुराना गांव में ही नौकरी करता है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि गांव की एक महिला से किसान जितेंद्र के अवैध संबंध थे। उसने जमीन समेत करीब पांच लाख रुपये उसे दे रखे हैं। इसी महिला से सिपाही सुधीर के भी संबंध हैं। जो राजू पहलवान का भाई है। इसका पता सुधीर को चल गया । महिला का पति अपना एक प्लाट बेचना चाहता है। जो सिपाही लेना चाहता है। जय कुमार ने उस प्लाट को एक अन्य व्यक्ति को दिलवा दिया । इसको लेकर सिपाही सुधीर उससे ओर रंजिश रखने लगा । उसे रास्ते से हटाने के लिए अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर सिपाही सुधीर ने उसकी हत्या की है। इस मामले में शामिल रहे आरोपी सुधीर और उसका साथी मुकुल उर्फ भीमा निवासी जौहड़ी फरार चल रहा है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भीभा और राजू पहलवान ने मारी थी गोली
बागपत। पुलिस का कहना है कि आरोपी मुकुल उर्फ भीभा और राजू पहलवान ने ही जय कुमार की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी छोटू और उदयवीर ने देर रात में ही पहुंचकर स्ट्रीट लाइट बंद कर दी थी। इस वारदात की योजना 27 जुलाई की रात 11 बजे बनाई गई थी।