{"_id":"59a868834f1c1b5a738b49db","slug":"31504209027-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने महिला और उसके प्रेमी पर बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने महिला और उसके प्रेमी पर बोला हमला
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत।
नौरोजपुर मार्ग पर एक महिला को उसके प्रेमी के साथ देखकर ससुराल वाले आग बबूला हो गए। उन्होंने दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हमले में दो घायल हो गए। दोनों कोतवाली पहुंचे और सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस से बोले वे साथ रहना चाहते हैं।
नौरोजपुर गुर्जर गांव की महिला ने बताया कि वह कस्बा खेकड़ा स्थित फैक्ट्री में नौकरी करती थी। वहीं पर बिचपड़ी गांव का युवक भी काम करता था। डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। जैसे ही इसका पता उसके ससुरालियों को चला, वह विरोध करने लगे। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर बागपत के एक बैंक में अपने खाते से रुपये निकालने के लिए आ रही थी। रास्ते में उसके ससुरालियों ने उनको रोक लिया और प्रेमी पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस बीच उसने छुड़ाने का प्रयास किया तो उसकी भी बुरी तरह से पिटाई की गई। हमले में वह दोनों लहूलुहान हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और प्रेमी युगल को कोतवाली लाई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि दोनों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
तीन बच्चों की मां ने पति को बताया बूढ़ा
बागपत। प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां ने पुलिस के सामने अपने पति को बूढ़ा तक बताया। उसका कहना है कि पति की उम्र उससे 20 साल ज्यादा है। अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।