{"_id":"595bec944f1c1b81798b45d1","slug":"31499196564-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवाड़ा में प्रेमी के घर युवती को छोड़कर आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निवाड़ा में प्रेमी के घर युवती को छोड़कर आई पुलिस
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निवाड़ा गांव की युवती ने कोर्ट में अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। उसने कहा उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था, वह अपनी प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से गई थी। उसके प्रेमी को बेवजह जेल भेजा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस युवती को उसके प्रेमी के साथ छोड़कर आई।
निवाड़ा गांव की युवती का कहना है कि उसका गांव के ही एक युवक से पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता उनके परिजनों को भी चल गया था। उन्होंने उन दोनों के मिलने पर रोक लगा दी थी। वह अपने प्रेमी के साथ 24 मई को घर से चली गई थी। परिजनों ने उसके प्रेमी पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया, वह अपनी मर्जी से उसके साथ गई। वह अब उसके साथ ही रहना चाहती है। सरूरपुर चौकी इंचार्ज योगराज सिंह ने कहा लड़की बालिग है। उसके कोर्ट में बयान हुई। उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा में लड़की को उसके प्रेमी के घर छोड़ दिया। जिस लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह इसी केस में जेल में है। उसकी रिहाई के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई जाएगी।