फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   28 thousand rupees from shopkeeper cheating

सिपाही बनकर दुकानदार से 28 हजार रुपये ठगे 

Sat, 01 Apr 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 01 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
28 thousand rupees from shopkeeper cheating
FRAUD
बागपत। शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी दुकानदार से बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर पुलिस वर्दी में एक युवक ने 28 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसपी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


 दुकानदार हाजी मोहम्मद इनाम ने बताया बृहस्पतिवार को करीब साढ़े 10 बजे उनकी दुकान पर पुलिस की वर्दी में एक युवक आया। उसने एक विभाग में उर्दू अनुवादक के पद खाली होनी की जानकारी दी और कहा उसके बेटे की नौकरी लगवा देगा। वह वहां पर ही नौकरी करता है। इसके लिए  30 हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी और आठ दिन में नौकरी लग जाएगी। उसने उसको 28 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। शक होने पर जानकारी की तो विभाग में इस तरह की कोई पद खाली नहीं होना पाया गया। आरोपी का भी अभी तक पता नहीं चला। उन्होंनेे शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


पत्नी को बरामद कराने की लगाई गुहार 
बागपत। खेकड़ा कस्बा निवासी एक युवक ने बताया उसके चार बच्चे हैं। उसकी पत्नी का परिवार के ही लोगों ने पिछले दो साल से अपहरण कर रखा है। इससे वह परेशान है। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अपनी पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed