फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अब बकाएदारों के खिलाफ चलेगा अभियान, मीटर भी होंगे चालू

अब बकाएदारों के खिलाफ चलेगा अभियान, मीटर भी होंगे चालू

Sat, 13 Apr 2019 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
अब बकाएदारों के खिलाफ चलेगा अभियान, मीटर भी होंगे चालू
अब बकाएदारों के खिलाफ चलेगा अभियान, मीटर भी होंगे चालू
विज्ञापन


बागपत। बिजली के बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा निगम की ओर से अभियान चलेगा। 10 हजार के बकाएदार का कनेक्शन कटेगा, 50 हजार वाले का कनेक्शन काटने के साथ-साथ मीटर को जब्त किया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लगे मीटरों को भी शुरू करेंगे। गांवों में कैंपों का आयोजन होगा। अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने एसडीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
ऊर्जा निगम ने बकाएदारों के लिए सरचार्ज योजना चलाकर उनसे बिलों की वसूली की। उसके बावजूद हजारों की संख्या बकाएदार बचे हुए है। अब उनके खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से 15 अप्रैल से चार मई तक अभियान चलेगा। अधीक्षण अभियंता राम वीर सिंह ने बताया कि पूर्व से काटे गए कनेक्शन को बड़े बकाएदार के क्रम से घटते क्रम से सक्षम समिति के माध्यम से खातो में चल रहे काल्पनिक राशि को बट्टे खाते में डालने हेतु कम से कम दस बड़े बकाएदारों के स्थायी विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी। 10 हजार रुपये वाले बकाएदार का कनेक्शन काटा जाएगा। ग्रामीण बकाएदारों की सूची को ग्राम प्रधान को भी उपलब्ध कराई जाएगी। 50 हजार से या इससे ऊपर के बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। मीटर को जब्त करने की कार्रवाई होगी। बागपत और बड़ौत के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया है कि कैंप लगाकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। जर्जर तारों की समस्या का भी समाधान कराएंगे। एसई रामवीर सिंह ने नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि एक अवर अभियंताओं को विद्युत शिविर में उनके कम से कम दो लाइनमैन के साथ संबंधित शिविर के आयोजन में के दौरान अपने साथ रखेंगे।
विज्ञापन

----------------
ऊर्जा निगम की ओर से इन गांवों में लगेंगे कैंप
बरवाला, किशनपुर बराल, बावली, ढिकाना, मलकपुर, हैवा, शबगा, बामनौली, रंछाड़, हिलवाड़ी, फतेहपुर पुट्ठी, वाजिदपुर, लोहड्डा, बरनावा, बिजरौल, झुंडपुर, भगवानपुर, जलालपुर, बिहारीपुर, नोरोजपुर, खुब्बीपुर निवाड़ा, सिसाना गौरीपुर, शिकोहपुर, लधवाड़ी, सिंघावली, बालैनी, डौला, पिलाना, काठा, नंगला बहलोलपुर, मवीकलां, सांकरौद, हसनपुर मंसूरी, सुभानपुर, रटौल, बसी, लहचौड़ा, ढिकौली, नूरपुर, डूंडा हेड़ा, बड़ागांव, गौठरा, पावला, खट्टा प्रहलादपुर, सुन्हैड़ा, चमरावल, हिसावादा, मीतली, बुढेड़ा, पुरामहादेव, लुहारा, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, राजपुर खामपुर, शाहजहांपुर, चिरचिटा, निरपुड़ा, दोघट, सुजती, तेड़ा, जौहड़ी, मवीकलां, कमाला, ककौर खुर्द, कोताना, लुहारी, बूढपुर, ककड़ीपुर, जिवाना जिवानी में कैंप लगेगा। 15 अप्रैल अप्रैल से चार मई तक इन गांवों में कैंप लगाकर ऊर्जा निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
बकाएदारों की सूची को सार्र्वजनिक स्थलों पर करेंगे चस्पा
बागपत। अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने सभी एसडीओ को निर्देशित किया है कि सभी बकाएदारों की सूची को सार्र्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराई जाएगी। बकाएदारों के विरुद्ध कार्रवाई ग्राम के बकाएदारों की सूची ग्राम प्रधान को दी जाएगी, जिसके माध्यम से भुगतान करने की अपील करेंगे। इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

-----------------
बदलेंगे जर्जर तारों को
बागपत। 11 केवी कृषि पोषकों के जर्जर विद्युत लाइनों का मौके पर ही समाधान कराया जाएगा। ऐसे स्थानों का ही चयन किया जाए जहां जर्जर तारों को बदलना औचित्यपूर्ण हो। नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे की घनी आबादी वाले क्षेत्र बाजार, सकरी गलिया, रोड, रेलवे क्रासिंग, नेशनल हाइवे क्रासिंग, विद्युत से ज्यादा दुर्घटना वाले स्थल, ऐसे स्थान जहां पर बार-बार तार टूटने से घटनाएं होती है। इन बिंदुओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed