{"_id":"5c2913d2bdec2256cc1be12d","slug":"21546195922-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरकर चीनी मिल कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में शनिवार की रात में सहकारी चीनी मिल बागपत के कर्मचारी की नाले में गिरकर मौत हो गई। रविवार की सुबह पुलिस ने शव को नाले से निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सूरजपुर महनवा गांव निवासी जयप्रकाश (65) सहकारी चीनी मिल बागपत में कर्मचारी था। बेटे योगेश ने बताया कि वह शनिवार की रात में मिल में ड्यूटी पर आया । रात्रि में दो बजे के लगभग तबीयत खराब होने पर साइकिल से घर लौट रहा था। अग्रवाल मंडी टटीरी में सूरजपुर महनवा मार्ग पर नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार को सुबह के समय नाले में शव पड़ा मिलने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा। मिल कर्मचारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि रात्रि में नाले में गिरकर जयप्रकाश की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।