{"_id":"5c1be439bdec225720124643","slug":"21545331769-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो फैक्ट्री कर्मचारियों को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो फैक्ट्री कर्मचारियों को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो फैक्ट्री कर्मचारियों को गोली मारी
खेकड़ा (बागपत)। डूंडाहेड़ा की हैंडलूम इकाई से ड्यूटी कर घर लौट रहे दो कर्मचारियों को बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मार दी। दोनों वारदात अलग-अलग जगह पर हुई। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई। लेकिन सुराग नहीं लग सका।
चमरावल गांव निवासी बिट्टू (30) पुत्र श्यामलाल बृहस्पतिवार रात डूंडाहेडा स्थित हैंडलूम इकाई पर ड्यूटी के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। ढिकौली-बंथला मार्ग पर खासपुर मोड के निकट दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से फायरिंग की। इसमें बिट्टू घायल हो गया। बदमाश मारपीट करते हुए उससे 400 रुपये और मोबाइल लूट ले गए।
डूंडाहेड़ा से ही बाइक पर सवार होकर चमरावल स्थित घर लौट रहे बाइक सवार पंकज को बदमाशों ने खैला मोड़ के निकट रोक लिया। विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी, छर्रे लगने से पंकज घायल हो गया। बदमाश उसकी बाइक की चॉबी लेकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी ली।