फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   न्यायालय के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 03 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागपत।
विज्ञापन

शहर की आयशा कॉलोनी में डेढ़ माह पूर्व घर में घुसकर सात-आठ लोगों ने दंपति से मारपीट की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं महिला के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 2.75 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आयशा कॉलोनी बागपत निवासी शमा पत्नी नसीम ने बताया कि 18 अक्तूबर को माता कॉलोनी निवासी आठ लोगों ने घर में घुसकर उसके पति नसीम पर लाठी डंडों से हमला बोला। इसमें वह गंभीर घायल हो गया । विरोध करने पर हमलावरों ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे। इसी दिन कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। रविवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गौरव पांचाल, सीमा, जोनी, पप्पू, अशोक, नवीन, अहसान व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वहीं हरियाणा के जगदीशपुर गांव निवासी गीता पुत्री स्वर्गीय कंवर ने बताया कि बागपत निवासी प्रवीण कुमार व राज कुमार ने 18 अगस्त को धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 2.75 लाख रुपये की नगदी अपने खाते में ट्रांसफर कर ली थी। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed