{"_id":"5bd364e9bdec22697652a9cb","slug":"21540580585-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्र संचालक के खाते से उड़ाए 32 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनसेवा केंद्र संचालक के खाते से उड़ाए 32 हजार
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। असारा गांव में जनसेवा केंद्र के संचालक से धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 32 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने विद्युत निगम के जेई, लाइनमैन समेत छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। उसने डीएम बागपत को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
असारा गांव निवासी मोहम्मद उमर पुत्र सुलेमान ने बताया कि वह जनसेवा केंद्र संचालक है। छह अक्तूबर को गांव में विद्युत लाइनमैन ने उसके केंद्र पर बिजली का शिविर लगवाया था। जेई, लाइनमैन समेत छह लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से उमर से कहा कि ग्रामीणों के बिजली बिल तुम्हारे खाते से जमा कराएंगे और नगद रुपये भी देंगे। उन्होंने उससे एटीएम कार्ड व बैंक की पासबुक ले ली। इसके बाद सिस्टम से पैसा जमा नहीं होने का बहाना बनाकर एटीएम कार्ड का पासवर्ड ले लिया। बुखार होने के कारण उमर घर में जाकर लेट गया। शाम को शिविर समाप्त कर सभी चले गए। रात्रि में उसने मोबाइल फोन पर मैसेज पढ़े तो पता चला कि उसके खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने अगले दिन थाने पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को उसने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवार्ई की मांग की।