{"_id":"5b81a71c42c79206ed67d61d","slug":"21535223580-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी के जवान को स्कूटी सवार युवकों ने धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीआरडी के जवान को स्कूटी सवार युवकों ने धुना
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-बस स्टैंड चौराहे पर यातायात व्यवस्था के लिए डयूटी दे रहे पीआरडी जवान को स्कूटी पर सवार दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी वर्दी फाड दी। डयूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी जब वहां पहुंचे तो एक आरोपी स्कूटी लेकर भाग निकला, लेकिन दूसरे को पकड़ लिया गया। बाद मेें पुलिस चौकी पर बैठा युवक भी वहां से भाग निकाला लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद कोतवाली ले आए। पीआरडी जवान ने थाने पर दो युवकों के खिलाफ सरकारी काम मेें बाधा डालने, वर्दी फाड़ने व मारपीट में मामला दर्ज कराया।
शनिवार को पीआरडी का जवान इस्लाम दिल्ली बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था देख रहा था। तभी स्कूटी पर दो युवक आए और हाईवे पर स्कूटी खडी कर दी, जिससे जाम लग गया। जब इस्लाम ने युवकों से स्कूटी हटाने को कहा कि उन्होंने गाली-गलौच शुरू की। जब इस्लाम ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी वर्दी फाड़ डाली। जब वहां पर पीआरडी के अन्य जवान व यातायात पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो दोनों स्कूटी लेकर भागने लगे। लेकिन एक को दबोच कर पुलिस चौकी लाया गया जबकि दूसरा भाग निकला। इस दौरान पकड़ा गया युवक भाग निकला, शोर मचाए जाने पर वहां मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद कोतवाली ले आए। युवक ने अपना नाम दानिश निवासी कुरैशियान बताया।