{"_id":"5b7f0c6c42c79246547c4aae","slug":"21535052908-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी को लेकर बिजरौल में खूनी संघर्ष, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी को लेकर बिजरौल में खूनी संघर्ष, दो लोग घायल
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। मामूली कहासुनी को लेकर बिजरौल गांव मेें दलित व जाट वर्ग के लोगों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। दोनों ओर से दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है।
घायलों में एक पक्ष से इंद्रजीत पुत्र लाल सिंह व दूसरे पक्ष से सुनील पुत्र ईश्वर शामिल हैं। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इससे गांव मेें तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी।