फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुख्तार-धनंजय की मुलाकात, क्या सुपारी की हुई थी बात?

मुख्तार-धनंजय की मुलाकात, क्या सुपारी की हुई थी बात?

Sat, 14 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुख्तार-धनंजय की मुलाकात, क्या सुपारी की हुई थी बात?
मुख्तार-धनंजय की मुलाकात, क्या सुपारी की हुई थी बात
विज्ञापन


बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या में 10 करोड़ की सुपारी के क्लू पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। विवेचना में शामिल पूर्व सांसद धनंजय सिंह के अलावा बाहुबली मुख्तार अंसारी के लिंक पर भी जांच की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आगरा जेल में रहने के दौरान धनंजय सिंह और मुख्तार अंसारी की मुलाकात हुई थी। पुलिस इस जानकारी को तस्दीक करने में जुटी है कि दोनों खुद मिले थे या किसी तीसरे व्यक्ति के माध्यम से कोई बातचीत की थी। हत्या का साजिश पिछले एक साल से ही रची जाने की आशंका है।

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी का आका पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। करीब एक साल पहले अंसारी आगरा जेल में था। पुलिस को यह सूचना मिली है कि आगरा जेल में रहने के दौरान पूर्व सांसद धनंजय सिंह और मुख्तार अंसारी की मुलाकात हुई थी। पिछले काफी दिनों से अंसारी और बजरंगी के रिश्तों में खटास चल रही थी, इसलिए पुलिस के लिए यह सूचना महत्वपूर्ण है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस सूचना की पुष्टि की जा रही है कि आगरा जेल में खुद धनंजय सिंह गए थे या अपने किसी खास को अंसारी से मिलने भेजा था। पुलिस जांच में जुटी गई है। इसकी वजह यह है कि धनंजय सिंह और सुनील राठी के एक-दूसरे से ताल्लुक रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है कि धनंजय सिंह और अंसारी की मुलाकात का सच क्या है, क्या दोनों सीधे मिले थे या किसी तीसरे के माध्यम से कोई बातचीत हुई थी। पुलिस 10 करोड़ की सुपारी और इसके पीछे के चेहरों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जांच चल रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed