फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बसा टीकरी के जंगल में युवकों से मारपीट

बसा टीकरी के जंगल में युवकों से मारपीट

Mon, 25 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बसा टीकरी के जंगल में युवकों से मारपीट
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बसा टीकरी निवासी राजू पुत्र ईश्वर सिंह ने बताया कि वह खेत में नलकूप पर नहाने गया था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार-पांच युवक आए और तमंचे की बटों से उसकी पिटाई की। जाते समय उन्होंने कई हवाई फायर भी किए। इसके बाद उन्होंने गांव के ही बनी पुत्र सोलूह के साथ मारपीट की। इनके अलावा भी उन्होंने कई युवकों के साथ मारपीट की है। इनमें से एक युवक गाजियाबाद के अतरौली निवासी शिवा है, जो अपनी बहन के पास बसा टीकरी में रहता है और आपराधिक किस्म का है। बदमाशों के पास उसका आना-जाना रहता है। रविवार को उसने गांव में युवती से छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद से ही शिवा बसा टीकरी के जंगल में युवकों के साथ मारपीट कर रहा है। उन्होंने बागपत कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed