फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चाकू से स्कूल संचालक पर हमला किया

चाकू से स्कूल संचालक पर हमला किया

Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
चाकू से स्कूल संचालक पर हमला किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तीन युवकों ने चाकू से वाजिदपुर गांव मेें खेत मेें काम कर रहे स्कूल संचालक पर हमला कर दिया और उसे मरा समझकर भाग निकले। वहां से गुजर रहे लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। बाद में उससे निजी अस्पताल में भर्ती कराया । हर्षवर्धन पुत्र सुरेश पाल वाजिदपुर गांव का रहने वाला है। वह एक निजी स्कूल का संचालक भी है। बुधवार को वह खेत मेें काम कर रहा था। तभी तीन युवकों ने चाकू से स्कूल संचालक पर हमला कर दिया, जिससे वह लुहलुहान होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी, सूचना पर उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके पीछे बिजरौल गांव के युवकों से उसका पैसे का विवाद बताया जा रहा है। इस मामले मेें हर्षवर्धन के भाई अनिल तोमर ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed