फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गायत्री पुरम में दो पक्षों में संघर्ष

गायत्री पुरम में दो पक्षों में संघर्ष

Tue, 01 May 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
गायत्री पुरम में दो पक्षों में संघर्ष
बागपत। गायत्रीपुरम कालोनी में ट्रक से डीजल चोरी करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। झगड़े में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। एक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गायत्रीपुरम निवासी इजाज ट्रक चालक है। वहीं इसी मोहल्ले का आबिद भी ट्रक चलाता है। रविवार की रात इजाज अपना ट्रक सुभाष गेट पर खड़ा कर घर चला गया था। वहीं पर आबिद का ट्रक खड़ा हुआ था। इजाज ट्रक पर वापस आ गया और उसने ट्रक स्टार्ट किया, लेकिन ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। डीजल देखा तो खत्म मिला। इजाज ने आबिद पर ट्रक से डीजल चोरी का आरोप लगाते हुए परिजनों से शिकायत की। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी हो गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष के इजाज, उसका भांजा इस्लाम, बाबर, रिजवाना व दूसरे पक्ष के फिरोज पुत्र इकबाल, मां खुर्शेदी, भांजा आबिद घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से बाबर को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed