फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गलत चाल चलन के कारण की थी बहन की हत्या

गलत चाल चलन के कारण की थी बहन की हत्या

Mon, 23 Apr 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
गलत चाल चलन के कारण की थी बहन की हत्या
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव में एक माह पहले गलत चाल चलने के कारण भाई ने ही बहन की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि 25 मार्च को खेकड़ा थाना क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव में बहन गुलफशां की भाई ने गोली मारकर हत्या की। मृतक युवती के पिता शकील पुत्र अलीमू ने अपने बेटे मोईनुद्दीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई । आरोपी तभी से ही फरार चल रहा था। रविवार को खेकड़ा पुलिस ने आरोपी मोईनुद्दीन को सुन्हैड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन का चाल चलन ठीक नहीं था। आरोपी इसी बात को लेकर बहन को बार-बार टोकता था, लेकिन बहन उसकी बात नहीं मानती थी। इस कारण उसने बहन की गोली मारकर हत्या की और मौके से भाग गया । पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक खोखा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन


बदनामी के डर से बहन को मारना पड़ा
बागपत। आरोपी मोईनुद्दीन ने बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करता था। दस-दस महीने में घर आता था। जब वह घर आता था तो उसके दोस्त और पड़ोसी उसे बहन के चाल चलन के बारे में बताते थे। इससे वह परेशान था। उसकी बहन के चमरावल गांव निवासी एक युवक से संबंध थे। इसका वह विरोध करता था। उसने अपनी बहन को गलत रास्ते पर चलने से रोकने के लिए जहर भी पिया और फांसी लगाकर आत्महत्या का भी प्रयास, लेकिन फिर भी वह नहीं मानी। गांव में बदनामी के कारण बहन की हत्या करनी पड़ी। उसने तमंचे से बहन को दो गोली मार थी। हत्या करने के बाद वह शाहदरा चला गया था और वहीं पर ही छिप कर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार में खरीदा था तमंचा
बागपत। आरोपी मोईनुद्दीन ने बताया कि उसने 4-5 साल पहले अपने दोस्त से एक हजार रुपये में तमंचा खरीदा था। दोस्त की मौत हो चुकी है। वह नशा भी करता है। तमंचे को हर समय अपने साथ ही रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed