{"_id":"5a91bb7e4f1c1b514a8bb207","slug":"21519500158-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के बेटे ने युवती को बाइक से टक्कर मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के बेटे ने युवती को बाइक से टक्कर मारी
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। छपरौली क्षेत्र में भाजपा नेता के बेटे की बाइक की चपेट में एक युवती आ गई। युवती ने विरोध किया तो युवक ने दोबारा से उसे बाइक से टक्कर मारी। व्यापारी ने भाजपा नेता से फोन कर मामले की शिकायत की। शिकायत के दौरान बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो में व्यापारी भाजपा नेता बेटे को डांटने की बात कह रहा है।
छपरौली क्षेत्र का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें एक व्यापारी भाजपा नेता से मोबाइल पर कॉल कर शिकायत कर रहा है। व्यापारी का कहना है कि भाजपा नेता का बेटा बाइक पर सवार होकर मार्केट से गुजर रहा था। इस बीच एक युवती उसकी बाइक की चपेट में आ गई। युवती ने डांट डपट की तो आरोप है कि युवक मुड़ कर आया और दोबारा से युवती को बाइक की टक्कर मारी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। व्यापारी एकत्र हुए और भाजपा नेता को फोन कर मामले से अवगत कराया। ऑडियो में भाजपा नेता ने बेटे को डांटने और भविष्य में इस तरह की वारदात नहीं दोहराने की बात कही है। बातचीत का यह ऑडियो वायरल हो गया। उधर, इस मामले की पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।