{"_id":"5a80972c4f1c1bb2208b88bc","slug":"21518376748-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने नगदी, मोबाइल और बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने नगदी, मोबाइल और बाइक लूटी
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर के नजदीक नागेश्वर मंदिर के पास खेत में मजदूर के साथ गन्ना काट रहे युवक से तीन बदमाश तमंचों के बल पर बाइक, हजारों की नगदी और मोबाइल लूटकर ले गए और मारने की धमकी देकर भाग गए।
वाजिदपुर गांव का निवासी आदेश शनिवार को अपने मजदूर बच्चन को बाइक पर लेकर नागेश्वर मंदिर के पास स्थित खेत में गया । बाइक खड़ी कर गन्ना काटने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइक पर तीन बदमाश आए और उन्होंने उन पर तमंचे तान दिए। बदमाशों ने उससे बाइक की चाबी मांगी और न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बाइक की चाबी बदमाशों को दे दी। बदमाश तीन हजार रुपये की नगदी, बाइक और मोबाइल लूटने के बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बाद में बदमाश मोबाइल को तोड़कर खेत में ही फेंक गए। आदेश ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से कतरा रही है। वह उनसे चोरी की रिपोर्ट लिखवाने का दबाव बना रही है। उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।