फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बेटे - बहू ने वृद्धा का सिर फोड़ा

बेटे - बहू ने वृद्धा का सिर फोड़ा

Tue, 16 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बेटे - बहू ने वृद्धा का सिर फोड़ा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आजाद नगर मोहल्ले में रोटी मांगने पर बेटे और बहू ने वृद्धा बेरहमी से पीटा। खून से लथपथ वृद्धा को मोहल्ले के लोग कोतवाली लेकर पहुंचे। घायल वृद्धा मे अपने बेटे और पुत्रवधू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वृद्धा बाला पत्नी स्वर्गीय नत्थू आजाद नगर की रहने वाली है। उसके तीन बेटे हैं। दो बेटे दिल्ली में रहते हैं। एक बेटा और उसकी पत्नी उसके साथ रहते हैं। सोमवार की शाम वृद्धा बाला ने अपनी पुत्रवधू से रोटी मांगी तो वह आग बबूला हो गई। बाद में उसकी पुत्रवधू और बेटे ने उसे डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने उसे किसी तरह बचाया और खून से लथपथ वृद्धा को कोतवाली लेकर पहुंचे। वृद्धा ने अपने बेटे और पुत्रवधू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed