फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लूंब गांव के जंगल में मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार

लूंब गांव के जंगल में मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
लूंब गांव के जंगल में मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार
छपरौली/बागपत। क्राइम ब्रांच और छपरौली पुलिस ने लूंब गांव के जंगल में मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय लुटेरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया। आरोपियों की निशानदेही से तीन तमंचों और कारतूस के अलावा लूटी गई तीन बाइक, दो मोबाइल बरामद किए। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने दर्जनों लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव लूंब गांव के जंगल में बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया, आरोपी युवकों ने पुलिसवालों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बल का प्रयोग कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी मोनू पुत्र सतपाल और विपिन पुत्र सुरेंद्र निवासी लूंब, बिट्टू पुत्र चंद्रपाल निवासी रमाला है। आरोपियों के पास से तीन तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा और लूटी गई तीन बाइक बरामद हुई। इनमें दो अपाची और एक डिस्कवर है। पकड़े गए आरोपियों ने 20 दिसंबर को बाछौड़ गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के सामने से युवक से बाइक और मोबाइल लूटा। 23 दिसंबर को बासौली में एक व्यक्ति से दस हजार रुपये नगद और 25 दिसंबर को एक बाइक और मोबाइल लूटा । उन्होंने बताया गिरोह का लीडर मोनू है। आरोपी चार बार पहले भी जेल जा चुका है। गाजियाबाद, पानीपत पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कहा बदमाश लूटी गई बाइक को ईख के खेत में छिपा देते थे। पांच-छह दिन बाद उनको खेत से निकलकर ले जाते थे और सस्ते दाम में बेच देते थे। इनके अलावा भी आरोपियों ने बागपत में कई लूट की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं गाजियाबाद, मेरठ, हरियाणा के सोनीपत और पानीपत में लूटपाट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed