{"_id":"5a4155034f1c1ba7668bc259","slug":"21514231043-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी देने पर दुकानदारों ने दबोचे युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमकी देने पर दुकानदारों ने दबोचे युवक
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। तीन दिन से रोजाना दुकान पर मिठाई खा रहे युवकों से चौथे दिन रुपये मांगे तो दुकानदार को धमकी दे दी। विवाद बढ़ा तो व्यापारी एकत्र हो गए। दुकानदारों ने पांचों युवकों को घेर लिया। तीन भागने निकले और दो को व्यापारियों ने पकड़ लिया। धुनाई करनी शुरू की तो एक भागने में कामयाब हो गया। बाद में एक को पुलिस के हवाले कर दिया।
कस्बे के मुख्य बाजार में सतीश चंद पुत्र चांद की हलवाई की दुकान है। उसने बताया तीन दिन से पांच युवक उधार में मिठाई खा रहे थे। सोमवार को दुकानदार ने रुपये मांगे तो युवक खुद को कस्बे के एक व्यक्ति का आदमी बताकर धमकी देने लगे। इस पर हंगामा हो गया। दुकानदारों ने युवकों को घेर लिया। तीन युवक मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए। दो युवकों की धुनाई करनी करनी शुरू कर दी। इसी दौरान 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को आता देखकर एक युवक भी व्यापारियों के बीच से फरार हो गया। व्यापारियों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद सभी व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । उन्होंने कहा जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो दुकानों को बंद कर विरोध शुरू कर देंगे। व्यापारी राकेश चंद बंसल और ब्रज मोहन मित्तल ने कहा आए दिन युवक व्यापारियों के साथ अभद्रता करते हैं। शिकायत करने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने थाना पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।