फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीएम की सुरक्षा में रहेंगे छह जनपदों के पुलिस अफसर

सीएम की सुरक्षा में रहेंगे छह जनपदों के पुलिस अफसर

Thu, 21 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
सीएम की सुरक्षा में रहेंगे छह जनपदों के पुलिस अफसर
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में छह जनपदों के पुलिस अफसर तैनात रहेंगे। गैर जनपदों से आने वाले अधिकारी और कर्मचारी बृहस्पतिवार (आज) बागपत में पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम को देखकर जनपद में पुलिस वालों की छुट्टी बंद कर दी गई है। इमरजेंसी कारणों से ही उनको अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन

किसान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत के रमाला में पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अफसरों ने ताकत झोंक दी है। एसपी जय प्रकाश समय-समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। बागपत में पुलिस की कमी होने के कारण उच्चाधिकारियों से गैर जनपदों से पुलिस की मांग की । इस कारण बागपत के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और हापुड़ से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सीएम की सुरक्षा में आएंगे। एसपी जय प्रकाश ने बताया रमाला में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए गैर जनपदों से चार एएसपी, 10 डिप्टी एसपी, 150 एसआई, तीन कंपनी पीएसी, 21 दिसंबर को बागपत में आ जाएगी। आठ सौ सिपाही पहले से ही जनपद में तैनात है। इनकी भी ड्यूटी रहेगी। 22 तारीख को पुलिस वालों की ब्रिफिंग की जाएगी। उसी दिन ड्यूटी प्वाइंटों की जानकारी दी जाएगी। एसपी ने बताया सीएम के कार्यक्रम तक विभाग के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। केवल इमरजेंसी स्थिति में ही अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed