Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man returning from the market was shot dead, two bullets hit him

Lakhimpur Kheri News: बाजार से लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोलियां लगने से मौत

Sun, 01 Nov 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from the market was shot dead, two bullets hit him
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। स्रोत पुलिस
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में रविवार देर शाम बाजार से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कस्ता-सिकंदराबाद मार्ग पर हुई घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को दो गोलियां लगीं। एएसपी अमित राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मितौली थाना क्षेत्र के रामखेड़ा निवासी विपुल मिश्रा (18) पुत्र रमाशंकर रविवार शाम गांव के ही एक युवक के बुलाने पर उसके साथ बाजार गया था। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पहले से दो लोग मौजूद थे। उन्होंने विपुल से हाथापाई के बाद उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल विपुल की परिजनों को घटना की जानकारी मिलने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मृतक के पिता रमाशंकर ने बताया कि गांव का ही एक युवक विपुल को घर से बाजार ले गया था। बाद में उन्हीं लोगों ने गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने जिन दो लोगों के नाम बताए हैं, विपुल उन्हीं के यहां मजदूरी करता था। मजदूरी के रुपये को लेकर विवाद की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने विपुल को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम, सिकंदराबाद चौकी प्रभारी और मितौली के प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे मौके पर पहुंचे। बाद में सीओ मितौली यादवेन्द्र यादव भी पहुंचे। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई हैं।


---------
प्रथम दृष्टया मामला मजदूरी के रुपये के विवाद से जुड़ा लग रहा है। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। परिजनों ने अभी केवल मौखिक रूप से नाम बताए हैं, तहरीर नहीं मिली है।
-अमित राय, एएसपी पश्चिमी

घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। स्रोत पुलिस

घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed