{"_id":"6ae7806cb9e676527f0553d0","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-train-gonda-news-c-100-1-slko1026-169121-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
Sun, 01 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
बालपुर। छिटनापुर रेलवे गुमटी से सौ मीटर दूर शनिवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उनकी पहचान भैरमपुर के महेश पुरवा निवासी शिवप्यारी के रूप में हुई।
परिजनों के मुताबिक, शिवप्यारी शनिवार शाम चार बजे घरेलू सामान लेने छिटनापुर रेलवे गुमटी की ओर गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। रात 08:40 बजे गोंडा से लखनऊ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत की सूचना मिली। खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
देवर धनीराम ने बताया कि मृतका के पति मनीराम चार महीने से पंजाब के लुधियाना शहर में मजदूरी करते हैं। शिवप्यारी के चार बच्चे खुशबू, मधु, दीपू और मोहिनी हैं। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ आनंद राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।