फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक से नकदी और मोबाइल लूटा

युवक से नकदी और मोबाइल लूटा

Fri, 15 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
युवक से नकदी और मोबाइल लूटा
दोघट (बागपत)। नांगल-दोघट मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर युवक से नगदी और मोबाइल लूट लिया और विरोध करने पर तमंचों की बटों से हमलाकर घायल कर दिया। लूट का शिकार युवक अमित मौजिजाबाद नांगल गांव का है। बृहस्पतिवार को अमित दोघट से अपने गांव पैदल ही जा रहा था। रास्ते में पहले से ही खड़े तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे रोक लिया और उससे तीन हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचों की बटों से अमित को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक को निजी चिकित्सक से भर्ती कराया। इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी। क्षेत्रवासियों ने आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed